क्षेत्र पंचायत चम्पावत की बैठक का स्थान संशोधित, अब सिप्टी में होगी बैठक*।

चम्पावत 15 दिसंबर, 2025

*क्षेत्र पंचायत चम्पावत की बैठक का स्थान संशोधित, अब सिप्टी में होगी बैठक*

प्रमुख क्षेत्र पंचायत, चम्पावत श्रीमती अंचला बोहरा ने अवगत कराया कि दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत चम्पावत की बैठक, जो पूर्व में विकास खण्ड के सभागार में आयोजित की जानी थी, अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार न्याय पंचायत सिप्टी के राजकीय इंटर कॉलेज, सिप्टी में प्रमुख क्षेत्र पंचायत की अध्यक्षता में आहूत की जाएगी।

उक्त बैठक में समस्त माननीय क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न विभागों—विद्युत, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग (एडीबी/पीएमजीएसवाई/वर्ल्ड बैंक/एनएच), सिंचाई, समाज कल्याण, दुग्ध विकास, उद्यान, पशुपालन, खाद्य एवं आपूर्ति, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वजल, उरेडा, जलागम, वन, ग्रामीण निर्माण, कृषि, पर्यटन, सहकारिता, पंचायतीराज के अधिकारीगण को न्याय पंचायत सिप्टी के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में यथासमय उपस्थित होकर प्रतिभाग करने हेतु सूचित किया गया है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement