मानेश्वर समाचार।
8 सितंबर 2025
जिला सेवायोजन कार्यालय उधम सिंह नगर द्वारा दिनांक 10 सितंबर को विकासखंड कार्यालय खटीमा तथा दिनांक 11 सितंबर 2025 को विकासखंड कार्यालय बाजपुर में रोजगार भर्ती मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनपद उधम सिंह नगर के युवाओं को रोजगार के सुनहरा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित कंपनी टाटा मोटर्स प्रतिभाग कर रही है। ऐसे युवा जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य है तथा शैक्षिक योग्यता इंटर पास अथवा आईटीआई उत्तीर्ण है शामिल हो सकते हैं।
अतः निवेदन है कि अधिक से अधिक युवा उपस्थित होकर इस रोजगार भर्ती मेला का लाभ प्राप्त करें।
राजेश दुर्गापाल
जिला सेवायोजन अधिकारी
उधम सिंह नगर




