एबीसी अल्मा मैटर के 32 बच्चे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा की कसौटी में उतरे खरे।

Spread the love

एबीसी अल्मा मैटर के 32 बच्चे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा की कसौटी में उतरे खरे।

 

चालू सत्र से बच्चों की प्रतिभाओं को तराशने के लिए शुरू कर दिए गए हैं प्रयास। रीजनिंग विषय की पढ़ाई भी हुई शुरू।

 

चंपावत। नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था एबीसी अल्मा मैटर के 32 छात्रों ने पहले ही प्रयास में सैनिक स्कूल गोलाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्तराखंड में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। यह उपलब्धि उन्हें विद्यालय के प्रबंधक डॉ मदन महर की दूरगामी सोच के कारण बागेश्वर के एक राजकीय विद्यालय से दो वर्ष पूर्व एक साथ 22 बच्चों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन होने से मिली थी। इसी को लक्ष्य बनाते हुए डॉ महर द्वारा पांचवी व आठवीं कक्षा के बच्चों को घोड़ाखाल के सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए बच्चों की प्रतिभा को तराशने का प्रयास शुरू किया। इसके लिए परीक्षा का सिलेबस मंगाने के साथ बच्चों के लिए दो विशेष अतिरिक्त शिक्षकों की भी व्यवस्था की गई। जिसका सारा खर्च स्वयं प्रबंधन द्वारा उठाया गया और इसका परिणाम सबके सामने है।

इस उपलब्धि से उत्साहित डॉ मदन महर ने अब विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक रीजनिंग विषय सर्वशक्ति परीक्षा की पढ़ाई भी शुरू कर दी है, जो उत्तराखंड के किसी विद्यालय में शुरू किया जाने वाला यह पहला प्रयास है। इसके अलावा अभी से यहां सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की कक्षा 6 और 9 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दिए हैं। डॉ महर का मानना है कि सरकारी विद्यालय में जहां प्राथमिक से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक की शिक्षा में एक छात्र पर बड़ी धनराशि व्यय की जाती है, यदि निजी विद्यालयों में प्रबंधन एवं शिक्षक ठान ले तो वो बच्चों को जीवन में ऊंची उड़ान के लिए निश्चित तौर पर पंख लगा सकते है।

 

बॉक्स

दृढ़ इच्छाशक्ति से किए गए प्रयास, कभी नहीं होते असफल।

 

चंपावत। मुख्य शिक्षा अधिकारी महरबान सिंह बिष्ट ने देश की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए एबीसी अलमा मैटर के एक साथ 32 बच्चों के चयन पर बच्चों व प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा दृढ़ इच्छाशक्ति से यदि बच्चों के सर्वांगीण विकास का सोच लेकर कार्य किया जाए तो निश्चित तौर पर सफलता मिलती है।

 

फोटो- घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के लिए चयनित बच्चों के साथ प्रबंधक डॉ मदन महर बीच में।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

9411399134

7817899503

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)