Spread the love

आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट में चल रहे तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला के द्वितीय दिन प्रातःकालीन सत्र में कार्यशाला के संयोजक डाइट प्रवक्ता डॉ एल एस यादव ने सभी का स्वागत किया ।उन्होंने प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं सार्थकता तथा कार्यशाला आयोजन के उद्देश्य की पूर्ति पर बल दिया। योग प्रशिक्षक ललित मोहन पुनेठा, एवं योग अनुदेशिका सोनिया आर्य ने विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों के लाभ बताते हुए विभिन्न रोगोपचार में उनकी उपयोगिता बताई। इसी सत्र में वरिष्ठ शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता ने भी निरोगी काया हेतु नियमित योग प्राणायाम एवं संतुलित भोजन की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने बच्चों के लिए योग प्राणायाम के महत्व को देख सभी सभी शिक्षक /शिक्षिकाओं से नियमित विद्यालयों में योगाभ्यास करने का आग्रह किया। द्वितीय सत्र में जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा / प्राचार्य डाइट श्री मान सिंह ने योग शिक्षा को वक्त की जरूरत बताते हुए योग कार्यशाला को आगामी सत्र में ब्लॉक स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण अंतर्गत रखने की बात की। बौद्धिक सत्र में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनंद सिंह गुसाईं ने आयुर्वेद , प्रकृति परीक्षण तथा शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य पर उपयोगी टिप्स दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी आरोग्य केंद्र लोहाघाट की डॉ जेबा मालिक ,के नेतृत्व में प्रशिक्षार्थियों के प्रकृति परीक्षण किए गए। आयुर्वेद के चिकित्साधिकारी डॉ सुधाकर गंगवार, प्रभारी प्राचार्य श्री डी एस खेतवाल , प्रवक्ता कृष्ण सिंह ऐरी , ने भी योग एवं आयुर्वेद पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यशाला में डाइट प्रवक्ता दीपक सोराडी ,प्रशासनिक अधिकारी भगवती जोशी ,आयुर्वेद विभाग के कार्यक्रम अधिकारी उमा, विजय देउपा ने भी सहयोग किया। कार्यशाला में बेसिक/माध्यमिक के 36 शिक्षक शिक्षिकाएं इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे हैं।

Jaya punetha editor in chief ।