मानेश्वर समाचार।
चंपावत 05 अगस्त 2025
*त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025: क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त*
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2025 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए, क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के निर्वाचन हेतु विकासखंड-वार सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को उनके संबंधित विकासखंडों के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है जिसमें विकासखंड चंपावत हेतु श्री धनपत कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी को,विकासखंड लोहाघाट हेतु सुश्री विम्मी जोशी, सहायक परियोजना निदेशक को, विकासखंड पाटी हेतु श्री नंदन प्रसाद आगरी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तथा विकासखंड बाराकोट हेतु श्री दीप्त कीर्ति तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को नियुक्त किया गया है।यह नियुक्तियां निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से की गई हैं। सभी नामित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी सभी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें।
Jaya punetha editor in chief ।
