मा मुख्यमंत्री ने किया समूह द्वारा संचालित ई रिक्शा गतिविधि का उदघाटन व शुभारंभ। 

Spread the love

मा मुख्यमंत्री ने किया समूह द्वारा संचालित ई रिक्शा गतिविधि का उदघाटन व शुभारंभ।

ग्रामोत्थान की समूह आधारित योजना के तहत पिंक ई रिक्शा रहे आकर्षण का केंद्र।

चंपावत। मा. मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के द्वितीय दिवस में ऊचौलीगोठ टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से समुदाय आधारित उद्यम गतिविधि के तहत प्रेरणा स्वयं सहायता समूह बोरागोठ की 5 महिलाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वितरित किये गये पिंक ई- रिक्शा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

टनकपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा लघु उद्यम योजना ई रिक्शा गतिविधि का शुभारंभ करते हुए स्वयं समूह द्वारा की गयी इस पहल की सराहना की गई तथा लाभार्थी महिलाओं से ई रिक्शा के संचालन, वित्तीय प्रबंधन, रखरखाव व कार्ययोजना की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि परियोजनाव समूह की इस अनुठी पहल से जहाँ एक ओर महिलाओं की आय में इजाफा होगा, वही दूसरी ओर यह प्रयास क्षेत्र की अन्य समूहों के लिए प्रेरणा व उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

गौरतलब है कि पूर्णागिरी यात्रा मार्ग पर ई रिकशा संचालन हेतु ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा प्रेरणा समूह को दस लाख रू का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। जिसमें 6 लाख का परियोजना सहयोग व 3 लाख का बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया, जबकि रु 1 लाख समूह द्वारा स्वयं वहन किया गया।

ई रिक्शा प्रदर्शन एवं उदघाटन के मौके पर मुख्यमंत्री के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा जीएस खाती परियोजना निदेशक विमी जोशी, डीपीएम रीप शुभंकर झा, प्रकाश पाठक, हरीश , प्रेरणा समूह सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एनआरएलएम रीप का फिल्ड स्टाफ व परियोजना का तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)