पर्वतीय खेती में नए आयाम जोड़ रहा है सेतु आयोग- राज शेखर जोशी।

Spread the love

पर्वतीय खेती में नए आयाम जोड़ रहा है सेतु आयोग- राज शेखर जोशी

कुमाऊं के पहले पायलट प्रोजेक्ट का पाटी में किया गया शुभारंभ।

लोहाघाट

सेतु आयोग द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से आज कृषि के में आने वाली तमाम दिक्खतो को दूर करने के प्रयासों के साथ पाटी ब्लॉक में पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से यह कुमाऊं का पहला ऐसा पायलट प्रोजेक्ट है जिसकी सफलता के आधार पर पूरे कुमाऊं में इसे लागू किया जाएगा। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवम कॉरपोरेट जगत में अपनी विशिष्ट शान और पहचान रखने वाले राज शेखर जोशी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आयोग के गठन के बाद पहाड़ी खेती को व्यवसायिक एवम रोजगारपरख बनाने के उद्देश्य से इसपर किए गए चिंतन के बाद यह बात सामने आई है कि पर्वतीय खेती , खेत एवम किसान को किस प्रकार समृद्ध किया जाए। किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण आधुनिक तकनीक से किया जाए। इस से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए किसानों एवम कृषि विशेषज्ञों एवम पायलट प्रोजेक्ट का संचालन करने वाले “बाटुली एफ पी ओ ” टीम लीडर नरेंद्र सिंह माहरा आदि ने उनका स्वागत किया। बीडीओ अविनीश उपाध्याय ने श्री जोशी का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि आप जिस ऊंचे मुकाम में रहते हुए उत्तराखंड की सेवा करने को अपनी प्राथमिकता मैं शामिल करने तथा आपके ही प्रयासों से यहां शुरू किए जा रहे पायलट प्रोजेक्ट के लिए सभी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। वयोवृद्ध किसान पूर्णानंद भट्ट की अध्यक्षता एवम समर त्यागी व रमेश पाटनी के संचालन में गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस पायलट प्रोजेक्ट की बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी ।

उद्घाटन अवसर पर लखनऊ, तमिलनाडु, बिहार एवम मध्यप्रदेश से आए कृषि विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि उनके पास ऐसे साधन हैं जिनके छिड़काव से जंगली जानवर फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। इस अवसर पर किसानों से सीधा संवाद भी किया गया। केसर सिंह फर्त्याल, पीताम्बर गहतोड़ी, भीम कुमार , मंजू आदि किसानों ने खेती के सामने विद्यमान तमाम कठिनाइयों की जानकारी दी। इस अवसर पर सोशल अल्फा से राहुल दीप, मीवीप्रो सेहरीश रघुवंशी , कैप्सबेर से वीके सिंह ,स्टेपीफाई से ऋषभ सिंह ने चर्चा मैं भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग की संतोषी, रेशम से विनोद सिंह, नाबार्ड की डीडीएम स्वाति कार्की, सेतु की सलाहकार भावना पांडे आदि उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)