रविवार को होने वाली यूकेएसएससी परीक्षाओं के लिए पुलिस ने की तगड़ी नाकेबंदी। 

Spread the love

रविवार को होने वाली यूकेएसएससी परीक्षाओं के लिए पुलिस ने की तगड़ी नाकेबंदी।

चंपावत में सीओ एसएस राणा एवं लोहाघाट सीओ वंदना वर्मा को सौंपी गई है परीक्षा केंद्रों की कमान।

चंपावत। रविवार को होने वाली यूकेएसएससी की परीक्षाओं को पूरी पवित्रता के साथ संपन्न करने के लिए पुलिस ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं निगरानी के लिए सड़कों में बैरियर लगाए गए हैं। चंपावत के सात एवं लोहाघाट के पांच परीक्षा केंद्र के 200 मी के दायरे में धारा 163 लागू करने के साथ इस परिधि में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की दुकानों, फोटो स्टेट, कोचिंग सेंटरो को पूरी तरह बंद करने के साथ उन पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के अनुसार लोहाघाट व चंपावत के सभी परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी के लिए लोहाघाट में सीओ वंदना वर्मा एवं चंपावत में सीओ एसएस राणा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दोनों स्थानों के इंस्पेक्टर प्रभारी परीक्षाओं को पूर्ण पवित्र वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। एक केंद्र में पांच पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ।

मैदानी क्षेत्र से आने वाले लोडेड बड़े भार वाहन रविवार को सुबह 10:00 बजे बाद ही संचालित हो सकेंगे। ऐसा मैदानी क्षेत्र से आने वाले परीक्षार्थियों को स्वाला डेंजर जोन व अन्य स्थानों में उनके वाहनों के आवागमन में कोई दिक्कत ना हो। आज से ही पुलिस ने सड़कों में बैरियर लगाकर संदिग्ध लोगों के चंपावत एवं लोहाघाट नगरों में प्रवेश पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सभी होटल, ढाबों, रेन बसेरों में पूरी चेकिंग की जा रही है। एसपी के अनुसार सभी पुलिस कर्मियों को बाकायदा पूरी ब्रीफिंग की गई है। सादी वर्दी में महिलाओं एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ जगह-जगह ख़ुफ़िया तंत्र सक्रिय हैं। लोहाघाट के इंस्पेक्टर प्रभारी अशोक कुमार ने प्रत्येक परीक्षा केंद्रों के कक्षों में जाकर पूरी छानबीन कर ली है।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)