मानेश्वर समाचार।
28 जुलाई 2025
दूसरे व अंतिम चरण के मतदान में 61.40 फिसदी लोगों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।
चम्पावत एवं बाराकोट ब्लॉको में हुआ था मतदान। चम्पावत में 63.31 तथा बाराकोट में 56.32 फिसदी हुआ मतदान।
दिनभर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रो में करते रहे निरीक्षण।
चंपावत। पंचायती चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण में आज मौसमी मार की संभावनाओं के बावजूद पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में खूब वोट बरसे तथा लोगों ने उत्साह पूर्वक मतदान किया। सुबह 8:00 बजे से पहले से ही मतदान केंद्रो में वोटरों की लंबी लाइन लगने लगी थी जो 11:00 बजे तक बनी रही। दोपहर बाद फिर मतदाताओं के आने का क्रम शुरू हो गया था जो मतदान समाप्त होने तक जारी रहा। आज चंपावत में 63.31एवं बाराकोट 56.32 मतदान हुआ जबकि दोनों ब्लॉकों को मिलाकर 61.40 फिसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों ब्लॉकों के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत के 210 पदों के लिए 638 प्रत्याशियों का भाग्य आज मत पेटीयों में बंद हो गया है। इसी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने पर पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सुबह से ही आकाश मेघाच्छादित था जिसको लेकर शंका एवं आशंकाएं बनी हुई थी। लेकिन इंद्र देवता ने लोगों को बोटों को बरसाने का पूरा अवसर दिया। अंतिम चरणों में मेघराज तब बरसे जब मतदान केंद्रो तक लोग पहुंच चुके थे। रेगडुं में 102 वर्ष की लक्ष्मी आमा ने अपनी चार पिढीयों के साथ मतदान किया। कई मतदान केंद्रो में बुजुर्गो को लोग सहारा देकर मतदान केंद्रो तक लाए मतदान के प्रति हर उम्र के लोगों में विशेष कर नए मतदाताओं में उत्साह देखा गया। एसडीएम नितेश डागर मतदान केंद्रो का निरीक्षण करती रही जबकि तहसीलदार जगदीश नेगी पनार एवं सरयू घाटी से जुड़े मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। एडीएम सदर अनुराग आर्य टनकपुर के एसडीएम आकाश जोशी ने कई मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर वहां लोगों से निर्भय होकर मतदान करने को कहा। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने चम्पावत व टनकपुर के मैदानी व पर्वतीय केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। जबकि जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जीएस खाती ने कई ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार लगातार दोनों विकास खण्डों के कई मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर वहां के व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थे।
जिलाधिकारी ने जनपद में पंचायती चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मतदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को भी धन्यवाद दिया ।
Jaya punetha editor in chief ।
