जनपद के सभी मोटर मार्ग यातायात हेतु पूर्णतः सुचार*।

Spread the love

चम्पावत 09 अप्रैल 2026

*जनपद के सभी मोटर मार्ग यातायात हेतु पूर्णतः सुचार*

विगत दिन हुई मूसलाधार वर्षा के चलते जनपद चंपावत में कुछ मोटर मार्ग बाधित हो गए थे। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रमुख मार्गों को पुनः सुचारु कर दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की टीमों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मलबा हटाने एवं आवश्यक मरम्मत कार्य संपन्न किया। इसके परिणामस्वरूप अमोड़ी-छतकोट, चमदेवल-निडिल तथा चमदेवल-डुंगडई मोटर मार्गों सहित वर्तमान में जनपद के सभी मोटर मार्गों को यातायात हेतु पूरी तरह खोल दिया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)