जन मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने ऐसी तमाम समस्याओं का मौके में ही समाधान किया, जिसके लिए लोग बरसों से थे परेशान। 

Spread the love

जन मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने ऐसी तमाम समस्याओं का मौके में ही समाधान किया, जिसके लिए लोग बरसों से थे परेशान।

बिंगराकोट गांव में मनरेगा के तहत हुए कार्यों की लोकपाल से कराई जाएगी जांच-जिलाधिकारी।

चंपावत। बैरख गांव के मैत्रातोक में घराट (पंचक्की) पुनर्जीवित कर उसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए किसान हयात सिंह मेहरा के लंबे समय से चले आ रहे प्रयासों में आज जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पंख लग गए। श्री मेहरा लंबे समय से इस मांग को करते आ रहे थे। जिलाधिकारी ने केदारनाथ से मैत्रा तोक तक सड़क बनाने की भी स्वीकृति दी। इस कार्य में आने वाली दिक्कतो के समाधान के लिए पाटी की एसडीएम को निर्देशित किया गया। कोटा रोला मेल गांव में फूलों की खेती को पुनर्जीवित करने के लिए किसान पूर्णानंद भट्ट समेत अन्य काश्त कारों के लिए यहां सोलर सिंचाई योजना, किसानों को अन्य सभी सुविधाएं देने के साथ हल्द्वानी में फूलों की मंडी खोलने की भी पहल की जाएगी। मालूम हो कि इस गांव में फूलों का फलता-फूलता कारोबार किसानों की अपेक्षा के कारण ठप पड़ गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों की एक टीम गठित की जो इस गांव के अलावा मैत्रा तोक एवं भूमवाडी के प्रगतिशील किसान तुलसी प्रकाश की भी समस्याओं का मौके में निराकरण करेंगे। जन मिलन कार्यक्रम में नगर तिलवाड़ा वार्ड में रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर आई महिलाओं की समस्याओं का जिलाधिकारी ने स्वयं वहां जाकर परिस्थितियों को देखने के बाद स्वीकृति देने की बात कही। स्वयं दिव्यांगता के बावजूद दूसरों को रोजगार दे रहे देवीधुरा के हिम्मत सिंह को सभी विभागों से अवशेष पांच कंप्यूटर उन्हें उपलब्ध कराने की जिलाधिकारी ने सभी से अपील की। बसकुनी ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन के साथ वहां उरेड़ा द्वारा पथ प्रकाश के लिए सोलर लाइट लगाई जाएगी। कैनूडा गांव में चार दिन में जलापूर्ति करने के भी आदेश दिए गए। उन्होंने एप्पल मिशन के तहत किसानों को अवशेष सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गांव को आदर्श रूप दे रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान छुलापै गांव के गंगाधर पंत द्वारा गांव में सिंचाई योजना, खेल मैदान, पुस्तकालय आदि मांग की गई थी। जिसके लिए वीडियो एवं अन्य अधिकारी गांव का भ्रमण कर अन्य मांगों को अंतिम रूप देंगे।

जिलाधिकारी ने बिंगराकोट गांव में मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की लोकपाल से जांच करने का निर्देश दिया

इस संबंध में प्रकाश चंद द्वारा जिलाधिकारी को गांव में व्याप्त भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों की फाइल भी दिखाई। जनता मिलन कार्यक्रम में 32 शिकायतों का मौके में निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने आरआईडीएफ में भी योजना प्रस्तावित करने का निर्देश दिया।

देवदार के वृक्षों को हर हाल में बचाया जाएगा।

चंपावत। जिलाधिकारी ने लोहाघाट नगर समेत विभिन्न स्थानों में दुर्लभ प्रजाति के देवदार के वृक्षों को पूर्ण सुरक्षा देने के साथ जहां उन्हें सुखाया जा रहा है,वहां तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उनका कहना था कि पेड़ पौधे ईश्वर के ऐसे हस्ताक्षर हैं जो हमें शुद्ध हवा व पानी देते आ रहे हैं।

Jaya punetha editor in chief ।