उत्तराखंड के पहले हाईटेक सरस्वती विद्या मंदिर, देवीधुरा में छात्र छात्राओं के लिए और सुविधाओं का विस्तार करेंगे राजशेखर जोशी।

उत्तराखंड के पहले हाईटेक सरस्वती विद्या मंदिर, देवीधुरा में छात्र छात्राओं के लिए और सुविधाओं का विस्तार करेंगे राजशेखर जोशी।

देवीधुरा। बाराही धाम उत्तराखंड में पहले हाईटेक श्रीमती राधा जोशी मेमोरियल सरस्वती विद्या मंदिर का और विस्तार किया जा रहा है। उत्तराखंड सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवं देश विदेश के कारपोरेट जगत में अपनी विशिष्ट शान और पहचान रखने वाले राजशेखर जोशी द्वारा अपनी पूज्य माताश्री की स्मृति में इस विद्यालय की 4वर्ष पूर्व स्थापना की गई थी। श्री जोशी का उद्देश्य इसे ऐसा विद्यालय बनाने का है।जहां ग्रामीण प्रतिभाओं की प्रतिभा को तरास कर उन्हें आधुनिक ज्ञान विज्ञान, तकनीकी से जोड़कर उन्हें देश का एक योग्य नागरिक बनाने के साथ जीवन के ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस विद्यालय में अब और स्मार्ट क्लासेस, कंप्यूटर,खेल मैदान, पुस्तकालय आदि तमाम आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर बच्चों को हर क्षेत्र में प्रथम पंक्ति में खड़ा करने के प्रयास तेजी के साथ किए जा रहे हैं। जिनका शुभारंभ 16 अक्टूबर को स्वयं श्री जोशी करेंगे। उनका कहना है कि आज शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार देने की भी अधिक आवश्यकता है। जिन बच्चों की अच्छी सोच- विचार, आचार एवं संस्कार होते हैं। वह अपनी बौद्धिक क्षमता के चिराग से अंधेरे में भी अपना भविष्य तलाश लेते हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement