*धान क्रय केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती, किसानों को मिलेगी निर्बाध सुविधा : जिलाधिकारी*।

चंपावत 04 अक्टूबर 2025

*धान क्रय केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती, किसानों को मिलेगी निर्बाध सुविधा : जिलाधिकारी*

*टनकपुर-बनबसा धान क्रय केंद्रों पर राजस्व अधिकारियों की तैनाती, पारदर्शी खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित*

धान खरीद सत्र 2025-26 को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में धान क्रय केंद्रों पर राजस्व विभाग के अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक श्री किशन नाथ (राजस्व निरीक्षक टनकपुर) को वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय टनकपुर में, तथा राजस्व उपनिरीक्षक श्री राकेश चंद्र पंगरिया को मंडी समिति कार्यालय टनकपुर में ड्यूटी सौंपी गई है। इसी क्रम में, राजस्व निरीक्षक श्री सुशील सिंह एवं राजस्व निरीक्षक श्री ललित प्रसाद को धान क्रय केंद्र बनबसा में तैनात किया गया है, ताकि खरीद कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

केंद्रों की निगरानी एवं सुचारू संचालन के लिए केंद्र प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी, टनकपुर अपने कार्यालय का पर्यवेक्षण करेंगे। धान क्रय केंद्र, मंडी समिति टनकपुर के प्रभारी के रूप में श्री कीर्ति चंद्र जोशी तथा धान क्रय केंद्र, बनबसा के प्रभारी के रूप में श्री सौरभ गहतोड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें और धान खरीद कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से पूर्ण करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement