मां लक्ष्मी महिला स्वायत्त सहकारिता किमतोली की संपन्न हुई द्वितीय वार्षिक आम सभा। 

Spread the love

मां लक्ष्मी महिला स्वायत्त सहकारिता किमतोली की संपन्न हुई द्वितीय वार्षिक आम सभा।

संघ से जुडी तीन नव निर्वाचित महिला ग्राम प्रधानों को संचालक मंडल द्वारा किया गया सम्मानित।

चंपावत! 16 सितम्बर , लोहाघाट विकास खंड के अंतर्गत ग्रामोत्थान परियोजना व यूएसआरएलएम के सहयोग व मार्गदर्शन में माँ लक्ष्मी महिला स्वायत्त सहकारिता किमतोली की द्वितीय वार्षिक सभा नीमा पंवार की अध्यक्षता में उप तहसील परिसर किमतोली में संपन्न हुयी।

आम सभा में मां लक्ष्मी स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष नीमा पंवार व समन्वयक विनीत पाटनी द्वारा उपस्थित शेयर धारकों का स्वागत करते हुए विगत वर्ष संघ के अंतर्गत एनआरएलएम व ग्रामोत्थान के सहयोग एवं मार्गदर्शन में संचालित की गई गतिविधियों , उपलब्धियों व वार्षिक प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया गया।

बिजनेस प्रमोटर भीम सिंह ने संघ द्वारा किये गये व्यवसाय, टर्न ओवर एवं लाभांश से सदस्यों को अवगत कराते हुए बताया कि गेहूं, पशु आहार, मसाला आदि से सहकारिता द्वारा अभी तक कुल बारह लाख ईकावन हजार का बिजनेस किया गया है।

आम सभा के दौरान ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक ने स्वायत्त सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत प्रक्रिया बद्ध तरीके से पारदर्शिता के साथ वार्षिक सभा के संचालन व प्रबंधन में संचालक मंडल व संघ स्टाफ को सहयोग व मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में पंचेश्वर कोतवाली की एस आई पिंकी धामी ने उपस्थित महिलाओं को साईबर ठगी व अपराध तथा महिला हिंसा की रोकथाम के प्रति समझ बढाने हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुडी ग्राम किमतोली से हरी देवी, खतेडा से लक्ष्मी देवी व मंगोली से निर्मला देवी का नव निर्वाचित ग्राम प्रधान बनने पर संचालक मंडल द्वारा बैच अलंकरण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एनआरएलएम से क्षेत्र समन्वयक भगत कोहली, रीप ब्लॉक से चंद्रशेखर जोशी, आईपीआरपी दीपा , माँ लक्ष्मी सहकारिता के संचालक सदस्य तथा बजरंगी, लक्ष्मी, विकास लोहाघाट तथा मंसा देवी भूमलाई संकुल संघो के स्टाफ द्वारा सहयोग किया गया।

संचालन रीप समन्वयक विनीत पाटनी ने किया।

वार्षिक आम सभा में कुल 234 शेयरधारकों व समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।