“नशा मुक्त भारत अभियान “के तहत देवीधुरा में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ ।

मानेश्वर समाचार।

07 अगस्त 2025

*“नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत देवीधुरा में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

 

*खेलों के माध्यम से दिया गया नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश*

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देवीधुरा स्थित वाराही मंदिर परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर.एस. सामंत ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने में भी अत्यंत सहायक होते हैं।प्रतियोगिताओं के समापन के उपरांत सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित नागरिकों ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशामुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह शपथ युवाओं में नैतिक जागरूकता, सामाजिक ज़िम्मेदारी और आत्मबल की भावना जागृत करने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल रही।कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसे केवल जन-सहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और एक स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।इस अवसर पर शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement