डीएम बंसल ने किया सदर राजस्व कानूनगो को निलंबित, बुजुर्ग की भूमि नक्शा पत्रावली दबाए रहने पर हुई कार्यवाही ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

29 जुलाई 2025

डीएम देहरादून सविन बंसल ने आदेशों का पालन न करने व शासकीय कार्यों की पत्रावली वर्षों से लम्बित रखने पर सम्बधित राजस्व कानूनगो को निलम्बित कर दिया है।

दरअसल गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम को फरियाद देकर बताया कि उनकी भूमि को धारा 28 अन्तर्गत 16 मई 2018 को कलक्टर ने आदेश पारित किये थे जिसे आर-6 में 2023 में दर्ज करा दिया था व दिसम्बर 2023 में कानूनगो माजरा को प्राप्ति करा दी गई थी बावजूद इसके अभी तक क्रियान्वयन नक्शा दुरूस्ती नही किया गया है। यहाँ तक कि तहसील के कई चक्कर लगाने पर भी नक्शा दुरूस्त नही किया गया है। उक्त प्रकरण पर डीएम ने आदेशों की नाफरमानी पर सम्बन्धित राजस्व कानूनगो के निलम्बन की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिए। डीएम ने सम्बन्धित राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

Jaya punetha editor in chief ।