जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत का स्वच्छता अभियान जारी ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 11 जुलाई 2025

 

*जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत का स्वच्छता अभियान जारी*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, जिला पंचायत चम्पावत द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चयनित स्थानों पर विशेष साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

*अभियान के अंतर्गत खतेड़ा मल्ला, धौन, झालाकुड़ी, लोहाघाट, कलचौड़ा और कोयती गूठ सहित अन्य क्षेत्रों में कूड़ा-करकट हटाया गया, रास्तों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई तथा साफ-सफाई से जुड़े संदेशों का प्रसार किया गया।* इन प्रयासों से न केवल इन क्षेत्रों की स्वच्छता स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि आमजन में स्वच्छ आदतों के प्रति सकारात्मक बदलाव भी देखा गया है।

 

अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश बिष्ट ने बताया कि स्वच्छता अभियान एक सतत प्रक्रिया के रूप में आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि “इस पहल का उद्देश्य जनपद को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण की ओर अग्रसर करना है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।”

Jaya punetha editor in chief ।