मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दोनों पक्षों के मध्य हुआ आपसी समझौता।

मानेश्वर समाचार।

4 जुलाई 2025

*मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में दोनों पक्षों के मध्य हुआ आपसी समझौता*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कैंप कार्यालय, टनकपुर में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार श्री बाबूलाल यादव एवं उनके परिजनों तथा सुनील वाल्मीकि पक्ष के मध्य उत्पन्न विवाद के संबंध में आपसी सुलह समझौता संपन्न कराया गया। यह समझौता कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल एवं विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार की मध्यस्थता से सम्पन्न हुआ।

 

समझौते के दौरान मुनेश वाल्मीकि द्वारा सार्वजनिक स्थल पर वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुई अभद्रता को स्वीकारते हुए खेद प्रकट किया गया। दोनों पक्षों ने परस्पर सहमति से विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया तथा आपसी सौहार्द और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

दोनों पक्षों ने इस समझौते के लिए मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैंप कार्यालय के अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सुश्री वंदना वर्मा, कोतवाल श्री चेतन रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री राजपाल चौहान, वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक फुलेरा, श्री विनय शुक्ला, श्री विनोद पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement