आपदा में मौत – टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग के बाटनागाढ़ के मलबे में फिसलने से व्यापारी की दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने किया रेस्क्यू , डॉक्टर ने जांच के बाद किया मृत घोषित।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

20 जून 2025

टनकपुर (चम्पावत ): टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग के बाटनागाढ़ में आया मलबा आफत के रूप में सामने आ रहा है। जहां आज शुक्रवार को बाटनागाढ़ की दलदल में फिसल जाने पर एक व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई । प्रशासन की टीम ने एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया, वही मौके पर डॉ मानवेंद्र शुक्ला ने जांच के बाद व्यापारी को मृतक घोषित कर दिया । मृतक का टनकपुर के उपजिला अस्पताल में पोस्टपार्टम किया जा रहा है , अस्पताल में आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया , मृतक अपने पीछे पत्नी एक बेटा और बेटी को बिलखता हुआ छोड़ गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लगभग 55 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र श्री हर प्रसाद निवासी शारदा कालोनी टनकपुर जिला चम्पावत रोज की तरह  ही आज भी नाश्ते और खाने का सामान लेकर मां पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में गया था , वापसी के दौरान बाटनागाढ़ में दलदल और लेंस लाइट के पत्थरों को पर करने के दौरान  फिसल कर गिर गया । जानकारी मिलने पर आपदा की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया , वही सूचना पर  एसडीएम आकाश जोशी , तहसीलदार जगदीश गिरी सीएम कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान , बृजेश जोशी के अलावा , मेडिकल टीम, सिंचाई विभाग , राजस्व पुलिस लोनिवि आदि घटनास्थल पर पहुंचे, जहां डॉ मानवेंद्र शुक्ला ने परीक्षण के बाद  व्यापारी को मृतक घोषित कर दिया जिसका टनकपुर में पीएम किया जा रहा है। मृतक की टेलरिंग शॉप भी बताई जा रही है । मृतक की पत्नी जहां अस्वस्थ्य बताई जा रही है ।वहीं बेटा किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है एक बेटी अध्ययन कर रही है । व्यापारी की मौत से परिजन सदमे में हैं, वहीं अस्पताल में लोग पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। आपदा राहत कोष से परिजनों को चार लाख की राहत राशि का चेक सौंपा गया है।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, एसडीएम आकाश जोशी, तहसीलदार जगदीश गिरी, प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान, एसडीओ सिंचाई आरके यादव, सहायक अभियंता लोनिवि लक्ष्मण सिंह सामंत, के अलावा राजस्व, पुलिस, एसडीआर एफ के अलावा जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Jaya punetha editor in chief ।