चम्पावत ,
*ग्रामोत्थान परियोजना से आत्मनिर्भर हुई चम्पावत की सुनीता।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को मिल रहा है।
इसी क्रम में चंपावत जनपद के ग्राम चौड़ासेठी की रहने वाली श्रीमती सुनीता सेठी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।
सुनीता ने ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) की मदद से गाँव मे ही कपड़ों और कॉस्मेटिक उत्पादों का व्यवसाय करने की शुरूआत करी।
परियोजना के अंतर्गत सुनीता जी को मानकों के अनुसार कुल ₹3,40,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जिसमें ₹75,000 योजना अनुदान, ₹1,90,000 बैंक ऋण तथा ₹75,000 उनका स्वयं का योगदान शामिल था।
इस सहयोग से उन्होंने अपनी दुकान का विस्तार करते हुए लेडीज़ कपड़ों के साथ-साथ कॉस्मेटिक उत्पादों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध करानी शुरू की।
इस वित्तीय सहयोग से उन्होंने अपनी दुकान का विस्तार किया और लेडीज़ कपड़ों के साथ-साथ कॉस्मेटिक उत्पादों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध करानी शुरू की।
उचित दरों पर अधिक और बेहतर सामान मिलने से उनके ग्राहकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। आज, सुनीता प्रतिमाह ₹15,000 से ₹20,000 की आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
Jaya punetha editor in chief.




