खटोली और दुधौरी में धूमधाम से मनाया गया माँ भगवती महोत्सव, देर रात तक गूंजे भक्ति और संस्कृति के स्वर

खटोली और दुधौरी में धूमधाम से मनाया गया माँ भगवती महोत्सव, देर रात तक गूंजे भक्ति और संस्कृति के स्वर

 

नवमी के पावन अवसर पर माँ भगवती के दरबार में उमड़ी श्रद्धा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

 

खटोली/दुधौरी। नवमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत खटोली एवं दुधौरी में भव्य माँ भगवती महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माँ भगवती के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

इस शुभ अवसर पर दोनों स्थानों पर आयोजित माँ भगवती महोत्सव में सम्मिलित होकर माँ के पावन दरबार में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण के लिए माँ भगवती से प्रार्थना की गई।

 

महोत्सव के दौरान देर रात तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल और धार्मिक आस्था से सराबोर कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

 

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में दोनों महोत्सव समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों, समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन की सफलता पर दोनों समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

 

अंत में माँ भगवती से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।

 

जय माता दी! जय माँ भगवती! 🙏🔱

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement