चंपावत ,
*जिला योजना समिति चम्पावत के सदस्यों के निर्वाचन हेतु समय-सारणी घोषित, 16 अक्टूबर को होगा*
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना दिनांक 09 अक्टूबर 2026 द्वारा चम्पावत जिला योजना समिति के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन हेतु समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है।
उन्होंने अवगत कराया कि यह निर्वाचन उत्तराखण्ड जिला योजना समिति अधिनियम, 2007 एवं “उत्तराखण्ड जिला योजना समिति नियमावली, 2010” के प्रावधानों के अनुसार सम्पन्न कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक सम्पन्न होगी।
13 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी।
उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 14 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
मतदान 16 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 08.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक होगा तथा इसी दिन 16 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना की कार्यवाही की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र पर उम्मीदवार का स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाया जाना अनिवार्य है, जिसकी व्यवस्था उम्मीदवार स्वयं सुनिश्चित करेंगे।
Jaya punetha editor in chief .




