*जनपद में गड्ढामुक्त सड़कों की दिशा में कार्य तेज, एनएच पर कंक्रीट से हो रहा पॉटहोल और पैचवर्क*

चम्पावत, 12 जुलाई 2026

*जनपद में गड्ढामुक्त सड़कों की दिशा में कार्य तेज, एनएच पर कंक्रीट से हो रहा पॉटहोल और पैचवर्क*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के गड्ढामुक्त सड़क अभियान तथा मानसून के दौरान यातायात को निर्बाध बनाए रखने के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर पॉटहोल और पैचवर्क का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

सड़क पर बने गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों का भराव कंक्रीट से किया जा रहा है, जिससे मरम्मत कार्य अधिक टिकाऊ रहे और लगातार हो रही वर्षा के बावजूद सड़कें सुरक्षित एवं सुचारु बनी रहें। इस पहल का उद्देश्य मानसून के दौरान गड्ढों के दोबारा बनने की संभावना को कम करना तथा आमजन को सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात उपलब्ध कराना है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों एवं यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात निर्बाध रूप से संचालित होता रहे।

अधिशासी अभियंता,एनएच विभोर गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पॉटहोल्स का कंक्रीट से भराव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा मानसून की परिस्थितियों को देखते हुए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement