जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत द्वारा 26 जून को चलाया जाएगा,” स्वच्छता अभियान”।

मानेश्वर समाचार।

16 जून 2025

 

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत द्वारा 26 जून को चलाया जाएगा “स्वच्छता अभियान”*

 

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार 22 जून 2025 (रविवार) को प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक बृहृद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर चौधरी ने बताया कि सफाई अभियान में जिला न्यायालय अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के साथ समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु “श्रम दान” के रूप में सहयोग किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत की ओर से समस्त सम्बन्धित व आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है की प्रस्तावित स्वच्छता अभियान के सफल आयोजन हेतु “श्रम दान” के रूप में सहयोग प्रदान करें तथा अपने घर, मौहल्ले, दुकान, कार्यस्थल में सफाई करते हुए इस स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement