मानेश्वर समाचार।
14 जून 2025
*युवक मंगल दल ने चौड़ीराय में चलाया स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान*
ग्राम पंचायत चौड़ी राय में स्वच्छ भारत मिशन को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए युवक मंगल दल एवं युवा मंगल दल चौड़ीराय द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों आदि की सफाई की गई। युवाओं ने अपने श्रमदान से न केवल स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि ग्रामवासियों में साफ-सफाई को लेकर नया उत्साह और संकल्प भी पैदा किया।
कार्यक्रम में युवाओं ने संदेश दिया कि –
स्वच्छता की जिम्मेदारी सिर्फ व्यवस्था की नहीं, हर नागरिक की नैतिक भागीदारी है।




