टनकपुर में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ; स्वच्छता और स्वरोजगार योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

चंपावत 18 जून, 2026

*टनकपुर में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ; स्वच्छता और स्वरोजगार योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी*

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) के तत्वावधान में दिनांक 17 जून 2026 को नगर पालिका परिषद टनकपुर के कार्यालय में स्थानीय स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए एक पांच दिवसीय विशेष कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, नगर पालिका परिषद टनकपुर के माननीय अध्यक्ष श्री विपिन कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की गई।

अपने संबोधन में मा0 अध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण और जनोपयोगी कार्यक्रम के आयोजन के लिए उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड का विशेष आभार प्रकट किया।

इसके साथ ही उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ पालिका क्षेत्र के अंतिम छोर पर बैठे स्ट्रीट फूड विक्रेताओं तक पहुंच रहा है, जिससे जनपद ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन क्षेत्र के लगभग 80 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं ने अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान मा0 अध्यक्ष श्री विपिन कुमार ने सभी उपस्थित विक्रेताओं को संबोधित करते हुए स्वच्छता, उच्च गुणवत्तायुक्त खाद्य सेवा और ग्राहक संतुष्टि के मूलभूत सिद्धांतों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपने पारंपरिक व्यवसाय को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित विषय विशेषज्ञों द्वारा सभी लाभार्थियों को फूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) तथा हाइजीन (स्वच्छता) के महत्व पर विस्तार से तकनीकी जानकारी दी गई, साथ ही भविष्य में स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित आवश्यक मानकों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में कार्यक्रम में उपस्थित सिटी मिशन मैनेजर श्री महेश चौहान द्वारा सभी प्रतिभागी वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ के विभिन्न लाभों से अवगत कराया गया।

इसके साथ ही उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली राज्य व केंद्र सरकार की अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी साझा की, ताकि वेंडर इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के कौशल को निखारना, खाद्य सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराना तथा टनकपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों एवं आम नागरिकों को पूर्णतः सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement