चम्पावत 22 अप्रैल 2026
*विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल: विद्यालय में विधिक साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
आज 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज दयारतोली, चम्पावत में एक व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत भवदीप सिंह रावते द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पृथ्वी संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण, वनों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के विषय में जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के समस्त पी.एल.वी. (पैरालीगल वॉलंटियर्स) द्वारा भी पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया तथा रैली का आयोजन कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Jaya punetha editor in chief ।



