*आईटीबीपी जवानों को नशे के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक, दिलाई गई नशामुक्ति शपथ*।

चम्पावत 04 अप्रैल, 2026

*आईटीबीपी जवानों को नशे के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक, दिलाई गई नशामुक्ति शपथ*

*36वीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत आज 36वीं वाहिनी आईटीबीपी, लोहाघाट परिसर में एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनन्द सिंह गुसाई के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य जवानों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार ने नशे के कारणों, उसके लक्षणों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह ने नशा मुक्ति में संतुलित दिनचर्या, योग एवं ध्यान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जवानों को सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित “नशा मुक्ति शपथ” दिलाई गई, जिससे उन्होंने स्वयं एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसके उन्मूलन हेतु जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं, तभी एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर 36वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी श्री संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement