मानेश्वर समाचार।
10 जून 2025
*जिलाधिकारी के निर्देश पर मानसून पूर्व सड़कों की सफाई और मरम्मत कार्य तेज़*
*नरसिंह डांडा, सीमिया-उरी और SH-10 पर स्लिप व ड्रेनेज सफाई कार्यवाही जारी*

मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न मोटर मार्गों पर स्लिप हटाने एवं जल निकासी (ड्रेनेज) की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
*इसी क्रम में नरसिंह डांडा से भगीना भण्डारी मोटर मार्ग, सीमिया-उरी से अमनी मोटर मार्ग, तथा राजकीय राजमार्ग SH-10 पर स्लिप हटाने एवं जल निकासी की सफाई कार्यवाही गतिमान है*। इनमें से कुछ मार्गों पर कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है जबकि कुछ स्थलों पर कार्य गतिमान है।
इन कार्यों के माध्यम से *सड़कों पर जमा मलवा, गाद एवं जलभराव जैसी रुकावटों को हटाया जा रहा है ताकि आगामी मानसून के दौरान यातायात सुचारु रूप से संचालित रह सके।*
*विशेष रूप से SH-10 जैसे मुख्य मार्गों पर ड्रेनेज क्लियरेंस को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।*
PMGSY विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मानसून पूर्व तैयारियों के तहत सभी ग्रामीण एवं संपर्क मार्गों की निगरानी की जा रही है और आवश्यकता अनुसार त्वरित सफाई एवं मरम्मत कार्य भी किए जा रहे हैं।




