“सीमा से समाज तक – सेवा ही धर्म” थीम पर सजा छठा दिन*।

चंपावत 23 फरवरी 2026

*“सीमा से समाज तक – सेवा ही धर्म” थीम पर सजा छठा दिन*

“सीमा से समाज तक – सेवा ही धर्म” की प्रेरणादायी थीम के साथ चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 का छठा दिन उत्साह, सम्मान और विकासोन्मुखी गतिविधियों के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के सम्मान एवं जनजागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

छठे दिन आयोजित पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में जिले के पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के अनुभवों, उनकी सेवाओं और राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व सैनिकों की समस्याओं, सुझावों एवं कल्याणकारी योजनाओं पर संवाद स्थापित किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें “विकसित चम्पावत @2047” की संकल्पना को साकार करने हेतु युवाओं और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर जनपद को निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने हेतु विशेष योजना के अंतर्गत जिले के विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

विशेषज्ञों द्वारा निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित कर निर्यात प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, ब्रांडिंग तथा विपणन रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में बताया गया कि चम्पावत के स्थानीय उत्पाद जैसे कृषि आधारित उत्पाद, हस्तशिल्प एवं परंपरागत वस्तुएँ निर्यात के माध्यम से जिले की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। युवाओं को स्टार्टअप, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement