*वीर बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं में शौर्य और देशभक्ति का संदेश*।

चम्पावत 26 दिसम्बर 2025

*वीर बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं में शौर्य और देशभक्ति का संदेश*

*वीर बाल दिवस: विद्यार्थियों ने चित्रकला व निबंध से किया शौर्य का स्मरण*

महिला कल्याण विभाग द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज चल्थी एवं अटल उत्कृष्ट राम रतन लाल भगवत शरण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों के बलिदान एवं शौर्य को स्मरण करते हुए चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन से जिला समन्वयक श्रीमती संतोषी, बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी श्रीमती मीनू पंक्ति त्रिपाठी, राजकीय दत्तक ग्रहण केंद्र से श्रीमती मीना पुनेठा तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री योगेश पुनेठा द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों के साहस एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य श्री महेश राणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में साहस, देशभक्ति एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है।

प्रतियोगिताओं में राजकीय इंटर कॉलेज चल्थी से चित्रकला में प्रथम सचिन कुमार, द्वितीय सुंदर सिंह, तृतीय गायत्री बोहरा तथा निबंध में प्रथम तनीशा कार्की, द्वितीय सुमित सिंह, तृतीय आशीष सिंह रहे, वहीं अटल उत्कृष्ट विद्यालय टनकपुर से चित्रकला में प्रथम पूनम मौर्या, द्वितीय उर्वशी, तृतीय खुशी प्रजापति तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम इशिका, द्वितीय शिफा, तृतीय नैनासिंह यादव रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता जोशी, अध्यापक श्री राधेलाल, श्री सोमपाल, अध्यापिका श्रीमती रश्मि गॉड, श्री चेतन भंडारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement